आगरा, जून 27 -- माता कामाख्या के अम्बुबाची मेला का आयोजन शुक्रवार को तीर्थनगरी के 84 घंटे वाली माता मंदिर पर हुआ। यहां तीन दिन मंदिर बंद रहने के बाद शुक्रवार को भव्य दरबार सजाकर मंदिर के कपाट खोले गए। मंदिर व्यवस्थापिका महारानी गुप्ता ने बताया कि यह सिर्फ एक धार्मिक आयोजन ही नहीं, बल्कि यह प्रकृति, स्त्री शक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्वितीय संगम है। यहां श्रद्धालुओं ने मातारानी के दर्शन किए, दीप दान कर, परिक्रमा लगाकर पुण्य कमाया। मंदिर परिसर में मेला भी लगाया गया। इसका बच्चों व महिलाओं ने लुत्फ उठाया। मंदिर परिसर में ही भंडारे का भी आयोजन हुआ। इसमें लोगों को प्रसाद वितरित किया गया। यह भी पढ़ें- प्राचीन काली मंदिर में अंबुवाची पूजन का समापन इस दौरान सौरभ गुप्ता, दीपक गुप्ता, संजय कुमार, गौरीश भारद्वाज, अनिल कुमार समेत अन्य श्रद्धालु मौज...