रामगढ़, सितम्बर 30 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। शहर में मंगलवार को शारदीय नवरात्र की महाअष्टमी के अवसर पर मंदिरों और पूजा पंडालों में आस्था और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। सुबह से ही माता के दरबार में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। देवी मां की प्रतिमाओं के समक्ष विधि-विधान से महाअष्टमी की पूजा अर्चना वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच की गई। भक्तों ने माता दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों का पूजन कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। शहर के मेन रोड स्थित माता विघ्नेश्वरी देवी प्रांगण, बिजुलिया, पतरातू बस्ती, विकास नगर, मिलौनी क्लब, दुर्गा मंडप गोला रोड, थाना चौक, चिकित्सक कॉलोनी नईसराय, इफिको सेल, रांची रोड रेलवे स्टेशन और सेवट मरार रांची रोड़ आकर्षक पंडालों में दिनभर भजन-कीर्तन का आयोजन होता रहा। ढोल-नगाड़ों और घंटियों की गूंज से पूरा वातावरण भक्तिमय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.