बदायूं, अप्रैल 3 -- कस्बा में माता मंगला देवी मंदिर का मेला हनुमान जयंती व चैत्र पूर्णिमां से शुरू हो गया है। आंवला रोड स्थित वं कस्बा के ऐतिहासिक प्राचीन राज राजेश्वरी सिद्धपीठ मां मंगला माता देवी मंदिर पर मेला शुरू हो गया है। गुरुवार को सदर विधायक महेशचंद्र गुप्ता ने मुख्य द्वार पर फीता काटकर शुभारंभ किया गया। यह मेला एक महीने तक चलेगा। हवन-पूजन कर क्षेत्र में शांति और खुशहाली की कामना की गई। नगर पंचायत की ओर से मेला लगवाया जा रहा है। मेला की व्यवस्थाएं नगर पंचायत के हाथ में दी गई हैं और बेहतर व्यवस्थाएं की जा रही हैं। मेले में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अलावा अन्य राज्यों से भी दुकानदार आये हैं। देवी मां की पूजा-अर्चना-अनुष्ठान के साथ ही लोग बच्चों का मुंडन संस्कार भी करा रहे हैं। मेला में दरी-कालीन, लकड़ी व पत्थर का सामान बहुतायत में आया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.