माता भगवती देवी शर्मा की 100वीं जयंती पर दीप महायज्ञ
गिरडीह, सितम्बर 20 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। अखिल विश्व गायत्री परिवार गिरिडीह की ओर से रविवार को शांतिकुंज मिशन की संस्थापिका माता भगवती देवी शर्मा की 100वीं जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। गायत्री शक्तिपीठ गिरिडीह सहित जिले के सभी प्रखंडों में स्थित चेतना केंद्रों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। गायत्री शक्तिपीठ में सवा लाख गायत्री महामंत्र जप अनुष्ठान संपन्न हुआ। वहीं, सभी प्रखंडों के चेतना केंद्रों में 24-24 हजार गायत्री मंत्र जप का संकल्प लिया गया। जप अनुष्ठान के बाद विभिन्न केंद्रों पर दीप महायज्ञ का आयोजन हुआ। शक्तिपीठ गिरिडीह में 501 दीप जलाकर गायत्री महामंत्र, महामृत्युंजय मंत्र एवं अन्य वैदिक मंत्रों से आहुतियां दी गईं। उपस्थित परिजनों ने सभी के उज्ज्वल भविष्य और मंगलमय जीवन की प्रार्थना की। मुख्य प्रबंधक कामेश्वर सिंह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.