इटावा औरैया, मार्च 23 -- इटावा। बकेवर कस्बा स्थित गांधीनगर में सोमवार सुबह एक 28 वर्षीय राजेश तिवारी ने खुद पर कुल्हाड़ी से हमला कर लिया। गंभीर रूप से घायल अवस्था में उसे परिजन एंबुलेंस की मदद से 50 शैया अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।बताया जा रहा है कि राजेश तिवारी पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। घटना के समय वह कथित रूप से माता बलि मांग रही है जैसी बातें कह रहा था। इसी दौरान उसने अचानक अपने सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए। परिजनों के अनुसार, राजेश की शादी करीब डेढ़ वर्ष पहले हुई थी, लेकिन पारिवारिक परिस्थितियों के चलते उसकी पत्नी पिछले एक महीने से मायके में रह रही थी। इस वजह से भी वह तनाव में बत...