गिरडीह, फरवरी 25 -- माता बच्चों को संस्कारी बनाएं: प्रकाशचंद्र बेंगाबाद, प्रतिनिधि। अंतर्राष्ट्रीय कथा व्यास प्रकाशचंद्र जी महराज ने कहा कि माताएं अपने बच्चों को अच्छा संस्कार दें। संस्कारी बच्चों की एक अलग पहचान होती है और परिवार के माहौल से ही बच्चों को यह संस्कार मिलता है। खुरचुट्टा दुर्गा मंदिर परिसर में चल रहे लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के चतुर्थ दिवस की संगीतमय भागवत कथा में अयोध्या से पधारे अंतरराष्ट्रीय कथा व्यास प्रकाश चंद्र जी महाराज ने ध्रुव चरित्र प्रसंग में उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार सुनीति माता ने अपने पुत्र ध्रुव को सुंदर संस्कार दिए। ठीक सुनीति माता की तरह आज की हमारी माताओं को अपने बच्चों को अच्छा संस्कार देना चाहिए। वर्तमान समय में बच्चों में संस्कार की कमी देखी जा रही है l इसलिए माताएं अपने बच्चों को संस्कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.