नई दिल्ली, अप्रैल 30 -- यूपी विधानसभा सत्र को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस के समय घरेलू गैस सिलेंडर नहीं मिलते थे। हां डंडे जरूर मिलते थे। अब देश में 10 करोड़ महिलों एलपीजी का मुफ्त कनेक्शन दिलाया गया। योगी ने कहा कि माता प्रसाद जी इस उम्र में सच्चाई करिए। योगी ने कहा कि जब 2017 में उत्तर प्रदेश में डबल इंजन की सरकार आई तो हमने प्रदेश में 1.5 वर्ष के अंदर 2 करोड़ से अधिक शौचालय बनाए थे। आप लोग तब हंसते थे कि शौचालय से क्या होगा? सपा खुद को समाजवादी कहते हैं मगर आप लोग आधी आबादी की प्रगति और गरिमा के लिए संवेदनशील नहीं दिखाई देते हैं। योगी ने कहा कि दिल्ली से लखनऊ पहुंचते-पहुंचते जब महिलाओं के आक्रोश को झेलना पड़ रहा है तो यहां आप रंग बदल रहे हैं। फिर सदन में विरोध क्यों किया? सपाईयों का आचरण को देखकर गिरगिट भी शरमा जाएगा।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.