भभुआ, मार्च 25 -- भगवानपुर। प्रखंड मुख्यालय सहित विभिन्न गांवों में नवमी पर माताजी की पूजा को लेकर महिलाओं द्वारा घरों की साफ-सफाई का काम आरंभ कर दिया गया है। सावित्री देवी ने बताया कि पूजा के लिए नया अनाज गेहूं और चना को बीन-फटककर धोकर सुखाया जा रहा है। बाजार से मिट्टी के कलश, ढक्कन, दीया, एकरंगा, धूप, घी, तेल, मसाला आदि की खरीदारी की जा रही है। मुंडेश्वरी मंदिर को सजाने में जुटे कारीगर भगवानपुर। प्रखंड के मुंडेश्वरी मंदिर को चैत्र नवरात्र की सप्तमी तिथि को कारीगरों द्वारा फूल-मालाओं से सजाया जा रहा है। इसके लिए यूपी के बनारस, इलाहाबाद, थाईलैंड से विभिन्न प्रकार के फूल मंगाए गए हैं। मंदिर के प्रधान पुजारी उमेश मिश्रा ने बताया कि निशा पूजा के लिए मुंडेश्वरी मंदिर 24 घंटे खुला रहेगा। मंदिर की आकर्षक सजावट और दिव्य आरती का आयोजन किया जाएगा।...