इटावा औरैया, मई 8 -- उदी। पछायगांव थाना क्षेत्र के गांव अड्डा लखनपुरा में शुक्रवार दोपहर घरेलू विवाद के बाद एक युवक ने अपने माता-पिता के साथ मारपीट कर दी। इसके बाद युवक ने गांव के एक कुएं में छलांग लगा दी। घटना से गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने काफी मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घायल अवस्था में उसे सीएचसी भेजा गया, जहां से हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। गांव अड्डा लखनपुरा निवासी 30 वर्षीय अभिषेक पुत्र बालकिशन शर्मा का शुक्रवार दोपहर किसी बात को लेकर परिवार में विवाद हो गया। यह भी पढ़ें- शिवमंदिर के कुएं में कूदा युवक, दो घंटे बाद सुरक्षित निकाला गया विवाद इतना बढ़ गया कि अभिषेक ने अपने माता-पिता के साथ मारपीट कर दी। मारपीट में उसकी मां पार्वती देवी घायल हो गईं। ...