माता-पिता से मारपीट के आरोप में बेटे, बहू व साले पर मुकदमा
बलरामपुर, जून 11 -- बलरामपुर, संवाददाता। गैसड़ी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मटेहना में जमीनी विवाद को लेकर पारिवारिक रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि एक पुत्र ने अपनी पत्नी और साले के साथ मिलकर अपने ही वृद्ध माता-पिता के साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मटेहना निवासी नसरूल्ला उर्फ चिनगुद ने थाना गैसड़ी में दी गई तहरीर में बताया कि 10 जून की शाम करीब आठ बजे उनकी पत्नी खेत में पुआल रख रही थीं। इसी दौरान उनके पुत्र हसन मोहम्मद उर्फ गोली, पुत्रवधू परवीन व परवीन का भाई रिजवान निवासी बभनपुरवा पुरानी रंजिश और जमीनी विवाद को लेकर वहां पहुंच गए। आरोप है कि तीनों ने पहले गाली-गलौज शुरू की और विरोध करने पर उनकी पत्नी के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.