बांदा, दिसम्बर 12 -- बांदा। संवाददाता कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के कृषि महाविद्यालय में परास्नातक (कीट विज्ञान विभाग) की छात्रा ने ईडब्लूएस(आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) का शपथ पत्र बनवाकर दो वर्षों तक छात्रवृत्ति ले ली। उसके माता-पिता दोनों ही सरकारी सेवा में हैं और तहसील से ईडब्ल्यूएस बन गया और छात्रा ने आरक्षण का लाभ ले लिया। समाज कल्याण विभाग ने इस संबंध में कृषि विश्वविद्यालय से साक्ष्य और जांच कर आख्या मांगी है। छात्र कल्याण परिषद अध्यक्ष व शोध छात्र कल्याण सिंह ने 17 सितंबर 2025 को इस संबंध में उप निदेशक समाज कल्याण से शिकायत की। आरोप लगाया कि कृषि विश्वविद्यालय में कीट विज्ञान विभाग की परास्नातक छात्रा नंदिनी सिंह देवरिया में सलेमपुर तहसील के कस्बा वभनौली की निवासी हैं। उन्होंने कूटरचित तरीके से तहसील सलेमपुर (देवरिया) से ईडब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.