माता-पिता घर तो दादा दादी उसकी छत
बोकारो, मई 21 -- चंद्रपुरा। बिरसा सरस्वती शिशु विद्या मंदिर चंद्रपुरा में गुरूवार को दादा-दादी, नाना-नानी सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। भैया बहनों ने अपने बुजुर्ग और सबसे अच्छे मित्र कहे जाने वाले दादा-दादी और नाना-नानी के चरण पखारे व उनकी आरती उतारी। प्रधानाचार्य शर्मिला सिंह ने घर के बड़े बुजुर्ग के महत्व को बताते हुए कहा कि माता-पिता अगर घर है तो दादा-दादी उस घर की छत है। विद्यालय के माध्यमिक एवं द्वादश की परीक्षाओं के टॉप 10 मेधावी छात्रों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ट आचार्य सोमा मैती ने किया। यह भी पढ़ें- माता-पिता घर तो दादा दादी उसकी छत: शर्मिला सिंह यह भी पढ़ें- संस्कारों की पाठशाला, प्रेम की छाया होते हैं बुजुर्ग: प्रांत संघचालक
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.