माता-पिता को पीटने पर भाई ने भाई का सिर फोड़ा
कानपुर, जून 4 -- डेरापुर। संवाददाता थाना क्षेत्र के उमरी बुजुर्ग गांव में बुधवार को दो सगे भाइयों के बीच विवाद हो गया। बड़े भाई ने छोटे भाई पर ईंट से हमला कर दिया। इससे उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। घायल आयुष ने बताया कि उसका बड़ा भाई अभिषेक उर्फ राजन शराब के नशे में माता-पिता को गाली-गलौज कर रहा था। विरोध करने पर उसने ईंट मार दी। घायल को एंबुलेंस से सीएचसी डेरापुर भेजा गया। थाना प्रभारी धीरेंद्र सिंह ने बताया आरोपी अभिषेक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.