माता-पिता को खो चुके बच्चों को दिलाएं लाभ
फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 3 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। बढ़पुर ब्लाक में ब्लाक बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक में खंड विकास अधिकारी फरहाना ने कहा कि हम सबका दायित्व है कि सरकार की ओर से चलायी जा रही सभी योजनाओं का लाभ पात्रों को मिले। उन्होंने कहा कि अपने आस पास के बच्चों का उचित संरक्षण और देखरेख करते हुए उन्हें योजनाओं से लाभान्वित करायें। आंगनबाड़ी कार्यकत्र्री अपने प्रधान, सचिव और शिक्षकों के साथ समन्वय स्थापित कर प्रत्येक तीन माह में बैठक जरूर करें। संरक्षण अधिकारी सचिन सिंह ने कहा कि माता पिता को खो चुके बच्चों को बाल सेवा योजना से लाभान्वित करायें। उपनिरीक्षक विमल कुमार के अलावा मुख्य सेविका राशि कटियार, श्रम विभाग के जीशान अंसारी, चाइल्ड हेल्पलाइन की ज्योति शर्मा, केस वर्कर मोनिका, पारुल सिंह आदि की उपस्थिति रही। यह भी पढ़ें- बाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.