जौनपुर, दिसम्बर 17 -- जौनपुर, संवाददाता। भीषण कोहरा, धुंध व हवा के चलते बुधवार को दिनभर गलन बनी रही जिससे लोग ठिठुरते रहे। सड़कों पर सुबह 10 बजे के बाद तक वाहन चालक लाइट जला कर चल रहे थे। इसके बाद कोहरा कुछ छंटा तो धुंध ने वातावारण को घेर लिया। ठण्ड और गलन से बचाव का एक मात्र सहारा अलाव बना है। कोहरे से आलू समेत दलहनी तथा तिलहनी फसल को नुकसान होगा। ठण्ड गलन और कोहरे को देखते जिलाधिकारी ने स्कूलों के खुलने और बंद होने के समय में परिवर्तन कर दिया है। अधिकतम तापमान में दो डिग्री की कमी आने के कारण गलन बढ़ गई। लोग दिन भर कांपते नजर आए। कोहरा, बादल और धुंध के चलते दोपहर एक बजे के बाद सूर्य का आभासी दर्शन हुआ। कुछ देर में ही बादल आ जाने से हल्की धूप भी खत्म हो गई। भीषण गलन से सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। शीत लहर का प्रकोप इतना तगड़ा हो ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.