शाहजहांपुर, मई 11 -- पुवायां। थाना क्षेत्र के गांव बगड़ेर निवासी जसोदा देवी पत्नी मनोहर ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। उनका आरोप है कि रविवार दोपहर उनकी पुत्रवधू ने फोन कर अपने माता-पिता को घर बुला लिया। इसके बाद तीनों ने मिलकर परिवार के लोगों के साथ मारपीट की। आरोप है कि जाते समय घर में रखे करीब एक लाख रुपये नकद और जेवरात भी साथ ले गए। जसोदा देवी का कहना है कि विरोध करने पर फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी गई। पीड़िता ने पुलिस से मामले की जांच कर रिपोर्ट दर्ज करने और कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.