प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 25 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। माता-पिता के साथ घर जा रहा 15 साल का किशोर गेट पर खड़ा होने के दौरान चलती ट्रेन से गिरकर घायल हो गया। वह उठकर करीब के एक घर में गया लेकिन मदद नहीं मिली। दूर से उसे देख सगे भाई उसे मेडिकल कॉलेज ले आए। पृथ्वीगंज में ट्रेन रुकने पर माता-पिता भी मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। बिहार के बसेटी निवासी मो. हारुन गुरुवार को अपनी पत्नी और 15 साल के के बेटे शहंशाह के साथ पंजाब मेल से घर जा रहा था। मां बेल्हादेवी जंक्शन प्रतापगढ़ से ट्रेन आगे बढ़ते ही नगर कोतवाली के परशुरामपुर गांव के पास शहंशाह अचानक ट्रेन से गिर कर घायल हो गया। वह घायल होने के बावजूद करीब के एक घर पर पहुंचकर जान बचाने की गुहार लगाने लगा लेकिन लोगों ने उसकी अनदेखी कर दी। गांव के शिवशर्मा कुछ दूर से उसे देखकर उसके पास पहुंचे तो वह जान बचाने के...