माता-पिता के लिए समय जरूर निकालें
वाराणसी, अक्टूबर 3 -- वाराणसी, संवाददाता। विश्व जागृति मिशन (नई दिल्ली) की वाराणसी शाखा की ओर से श्रद्धा पर्व दिवस मनाया गया। इस अवसर पर माता-पिता और बुजुर्ग अभिभावकों को सम्मानित किया गया। संरक्षक इंद्रदेव दुबे और नारायण सेठ ने संस्था के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। कहा कि भागती-दौड़ती जिंदगी में माता-पिता के लिए थोड़ा समय जरूर निकालना चाहिए। इससे पहले उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। संस्था के संस्थापक सुधांशु महाराज का ऑनलाइन आशीर्वचन हुआ। रामकटोरा स्थित अमर बैंक्वेट हॉल में आयोजित कार्यक्रम में कलाकारों ने भजन प्रस्तुत किए। संस्था ने साहित्यकार नरेंद्रनाथ मिश्र, ठाणे (महाराष्ट्र) के समाजसेवी आलोक सिंह और कारोबारी मंजीत सिंह डंग को सम्मानित किया। यह भी पढ़ें- Bareily News: वृद्धजनों को शॉल ओढ़ाकर व उपहार देकर किया स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.