माता पिता के प्रति श्रद्धा और गुरुजनों का अनुकरण करने से मिलती है सफलता
सहारनपुर, मई 4 -- गुरु रविदास की संगीतम अमृत कथा में सोमवार को ज्ञान सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। कथा के दौरान कथावाचक कपिल गोडिया ने अनुयायियों से कहा कि यदि वे अपने माता पिता के प्रति श्रद्धा का भाव बनाएं रखें और गुरुजनों का अनुकरण करें तो जीवन में सफलता जरुर मिलेगी। रविदास मार्ग (जाटव नगर) स्थित महामल देवता मंदिर में आयोजित अमृत कथा में कथा वाचक कपिल गोडिया ने कहा कि हमारा व्यवहार कई बार हमारे ज्ञान से अधिक अच्छा साबित होता है, क्योंकि जीवन में जब विषम परिस्थितियां आती हैं तब ज्ञान हार सकता है। किंतु व्यवहार से हमेशा जीत होने की संभावना रहती है। इसलिए मनुष्य के गुण नमक की तरह होने चाहिए, जो भोजन में रहता है मगर दिखाई नहीं देता है। अगर न हो तो असकी बहुत कमी महसूस होती है। पूर्व सभासद राजकुमार जाटव ने लोगों से नफरत जाति धर्म और वर्गो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.