माता-पिता के खाते में जाएगी यूनिफॉर्म और किताबों की धनराशि
बदायूं, अप्रैल 27 -- जिले के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए अच्छी खबर है। विभाग के आदेश के बाद बीएसए ने आदेश जारी किया है कि इस शैक्षिक सत्र के लिए मुफ्त यूनिफॉर्म, स्वेटर, स्कूल बैग और जूते-मोजे की धनराशि अब सीधे अभिभावकों के बैंक खातों में भेजी जाएगी। इसके लिए विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शनिवार को बीएसए वीरेंद्र कुमार सिंह ने निर्देश जारी जारी कर बताया कि कक्षा एक से आठ तक के सभी छात्र-छात्राओं को इस योजना का लाभ मिलेगा। शासन की मंशा है कि बिचौलियों को खत्म कर पारदर्शी तरीके से डीबीटी के जरिए पैसा सीधे माता-पिता तक पहुंचाया जाए। उन्होंने बताया कि कि यह धनराशि केवल उन्हीं बैंक खातों में भेजी जाएगी जो आधार कार्ड से लिंक होंगे। इसलिए सभी बीईओ को निर्देशित किया गया है कि वे समय रहते बच्चों के माता-पिता के बैंक खातों की जां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.