भदोही, फरवरी 8 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। मोढ़ क्षेत्र के बलिभद्रपुर में शिव पुराण चल रहा है। रविवार को पांचवें दिन गणेश विवाह की कथा प्रमोद शास्त्री ने सुनाई। शिव जी ने षडानन और गजानन दोनों के आदेश दिया कि जाओ पृथ्वी की परिक्रमा करो और परिक्रमा करके जो पहले आएगा उसका विवाह पहले होगा। श्रीगणेश जी ने माता पार्वती जी और भगवान शिव को एकसाथ बैठाकर सात बार परिक्रमा की और कहा कि वेदों ने माता को पृथ्वी और पिता को आकाश सदृश माना है। ऐसे में पृथ्वी और आकाश दोनों की प्रदक्षिणा कर ली है। भगवान शिव ने गणपति की बुद्धि कौशल से प्रभावित होकर उनका विवाह रिद्धि और सिद्धि से कर दिया और गणेश जी को शुभ और लाभ रुपी पुत्रों की प्राप्ति हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.