रांची, अक्टूबर 4 -- पिस्कानगड़ी, प्रतिनिधि। झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि माता-पिता की सेवा करना संतान का कर्तव्य है। वृद्धावस्था में उन्हें वृद्धाश्रम भेजने के बजाय परिवार में सम्मान के साथ रखने का प्रयास होना चाहिए। उन्होंने यह बात रविवार को नगड़ी स्थित विहार समाज कल्याण संस्थान के ओल्ड एज होम में आयोजित अंतरराष्ट्रीय बुजुर्ग दिवस समारोह को संबोधित करते हुए कही।

बुजुर्गों की सेवा का महत्व उन्होंने कहा कि मां-बाप जीवन के सबसे बड़े मार्गदर्शक हैं। उनके लालन-पालन, संस्कार और मार्गदर्शन से ही संतान जीवन में आगे बढ़ती है। सभ्य समाज में वृद्धाश्रम की आवश्यकता नहीं होनी चाहिए। संयुक्त परिवार के टूटने और बिखरने से वृद्धाश्रम की जरूरत पैदा होती है। भारतीय सभ्यता और संस्कृति में माता-पिता की सेवा को सर्वोच्च स्थान दिया गया है।...