नई दिल्ली, अप्रैल 25 -- भारत जैसे मध्यमवर्गीय देश में आज भी हवाई यात्रा एक लग्जरी है। निम्न मध्यमवर्ग में आने वाले परिवारों में अगर कोई व्यक्ति हवाई यात्रा कर लेता है, तो वह उस परिवार के लिए एक स्टेटस सिंबल बन जाता है। कई बच्चे बचपन में हवाई यात्रा करने का सपना देखते हैं और फिर अपने माता-पिता को भी उसमें ले जाते हैं, तो यह उनके लिए एक भावुक पल होता है। आईएफएस ऑफिसर प्रवीण कासवान ने भी सोशल मीडिया पर ऐसी ही एक तस्वीर साझा की है, जिसमें उनके माता-पिता अपनी पहली फ्लाइट की तैयारी कर रहे हैं। कासवान ने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि उन्हें अपने जीवन की पहली उड़ान भरने में करीब 23 साल लगे, लेकिन उनके माता-पिता को अपने जीवन की पहली फ्लाइट का अनुभव लेने के लिए 55 वर्ष का इंतजार करना पड़ा। कासवान की यह भावनात्मक पोस्ट जल्दी ही सोशल मीडिया पर वायरल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.