कानपुर, मार्च 29 -- कानपुर, संवाददाता। सीपीसी गोदाम के पास तमंचा दिखाकर किशोर से 45 हजार रुपये लूटने के मामले में कलक्टरगंज पुलिस करीब पांच घंटे तक चकरघिन्नी बनी रही। पुलिस ने करीब 50 सीसी फुटेज खंगाले, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिला। जांच में जब फर्जी लूट की बात सामने आईं तो खाकी ने राहत की सांस ली। दरअसल, घर आने के दौरान किशोर के 45 हजार रुपये कहीं गिर गए। माता-पिता की डांट-फटकार से बचने के लिए किशोर ने लूट की फर्जी पटकथा रच दी। सुतरखाना निवासी मो़ इकबाल की जरीब चौकी के पास दिल्ली जूस एंड शेक सेंटर नाम से दुकान है। पिता की तबीयत खराब होने पर दुकान की देखरेख कर रहा बेटा रेहान शनिवार देर रात दुकान से 45 हजार रुपये लेकर घर आ रहा था। इस दौरान उसने सीपीसी गोदाम के गेट नंबर-4 के पास ओमनी सवार नकाबपोश बदमाशों द्वारा तमंचे के बल पर 45 हजा...