औरैया, मई 18 -- बेला, संवाददाता। थाना क्षेत्र के गांव धर्मपुर से घर छोड़कर गई युवती 15 दिन बाद सकुशल घर लौट आई। पुलिस ने युवती को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। जानकारी के अनुसार गांव धर्मपुर निवासी राजेश की पुत्री प्रियंका तीन मई को माता-पिता की डांट से नाराज होकर बिना बताए घर से चली गई थी। काफी तलाश के बाद भी जब उसका कोई पता नहीं चला तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पिता की तहरीर पर बेला थाना पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी थी। जांच के दौरान पुलिस ने युवती से संपर्क किया और उसे थाने बुलाया। सोमवार को प्रियंका बेला थाने पहुंची, जहां उसने बताया कि वह माता-पिता की डांट से नाराज होकर घर छोड़कर गुरुग्राम चली गई थी। वहां वह एक निजी कंपनी में नौकरी कर रही थी। पुलिस ने मामले की जानकारी परिजनों को दी, जिसके बाद माता-पिता थाने पह...