मोतिहारी, अप्रैल 4 -- हरसिद्धि। प्रखंड क्षेत्र के गायघाट पंचायत अंतर्गत रूपडीह गांव वार्ड संख्या 4 निवासी विजय सिंह के पुत्र अभिषेक कुमार की शनिवार को सड़क दुर्घटना में मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। उसके घर पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।अभिषेक अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। परिवार को उससे काफी उम्मीदें थीं। उसकी असामयिक मौत से मां रीता देवी, पिता विजय सिंह और बहन का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।स्थानीय जनप्रतिनिधियों-मुखिया बबीता कुमारी, सरपंच सुरेश सिंह, मानिकपुर के सरपंच राजीव रंजन कुमार उर्फ पप्पू प्रसाद समेत कई लोगों ने मृतक के घर पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया। उन्होंने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने और दोषी बस चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.