हरदोई, मार्च 22 -- बिलग्राम, संवाददाता। ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम जफरपुर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा महापुराण के चौथे दिन कथा व्यास संजय मिश्रा ने कहा कि मानव जीवन में संतों के दर्शन और भगवान की कथा सुनना दुर्लभ सौभाग्य है। उन्होंने कहा कि धन, पद और प्रतिष्ठा से अधिक महत्वपूर्ण संस्कार और धर्म का पालन है। कथावाचक ने कहा कि रावण जैसा विद्वान भी धर्म के अभाव में पतन को प्राप्त हुआ। सच्ची शिक्षा वही है जो चरित्र निर्माण कर समाज को जोड़ती है। उन्होंने कहा कि संसार का सबसे बड़ा धन माता-पिता का आशीर्वाद है। इस अवसर पर यजमान योगेश प्रताप सिंह, आयोजक अशोक सिंह चौहान सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।फोटो 19 श्रीमद् भागवत कथा महापुराण सुनने पहुंचे श्रद्धालुराम जन्म प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालुबेनीगंज, संवाददाता। क्षेत्र के ग्राम झरोईया...