रांची, मई 11 -- रांची, वरीय संवाददाता। सुकरहुटू फुटबॉल मैदान में आयोजित सात दिवसीय शिव महापुराण कथा का समापन रविवार को हर-हर महादेव के जयघोष के साथ हुआ। कथा के अंतिम दिन श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी और पूरा पंडाल शिवमय वातावरण में डूबा नजर आया। आयोजन में लगभग छह लाख श्रद्धालुओं ने कथा श्रवण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। कथा के सातवें एवं अंतिम दिन सुबह से ही श्रद्धालु पंडाल में पहुंचने लगे थे। प्रातः आठ बजे शुरू हुई कथा साढ़े ग्यारह बजे तक चली। इस दौरान श्रद्धालु स्वामी प्रदीप के प्रवचनों को मंत्रमुग्ध होकर सुनते रहे।

स्वामी प्रदीप का संदेश स्वामी प्रदीप ने अपने प्रवचन में माता-पिता, गुरु और भगवान शिव की सेवा को जीवन का सबसे बड़ा धर्म बताया। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति सच्चे मन से माता-पिता, गुरु और भगवान शिव की आराधना करता है, उसे तत्काल शुभ फ...