माता-पिता और आचार्य का चरण स्पर्श जीवन को देता है सही दिशा : नकुल
गढ़वा, जुलाई 21 -- श्रीबंशीधर नगर, प्रतिनिधि। स्थानीय सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित वंदना सभा के दौरान विद्या विकास समिति, झारखंड के प्रदेश सचिव नकुल कुमार शर्मा ने विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, संस्कार और गुरुजनों के सम्मान का महत्व बताया। उन्होंने प्रेरक प्रसंगों के माध्यम से कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी को घर से विद्यालय निकलते समय माता-पिता का तथा विद्यालय पहुंचने पर आचार्य व दीदीजी का चरण स्पर्श कर उनका आशीर्वाद अवश्य लेना चाहिए। यही हमारी सनातन संस्कृति की पहचान है। उन्होंने कहा कि संस्कार और सदाचार ही भारतीय संस्कृति के वास्तविक संवाहक हैं। शास्त्रों का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि प्रतिदिन बड़ों का अभिवादन करने से आयु, विद्या, यश और बल में वृद्धि होती है। इसलिए विद्यार्थियों को अपने दैनिक जीवन में इस परंपरा को अपनाकर श्रेष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.