इटावा औरैया, अप्रैल 25 -- इटावा। माता बगलामुखी(माता पीतांबरा) का अवतरण दिवस यमुना नदी के किनारे मां पीतांबरा धाम मंदिर में श्रद्धाभाव से मनाया गया। भव्य फूल बंगला सजाकर माता का आकर्षक श्रृंगार हुआ और छप्पन भोग भी लगाए गए। एक शाम मां पीतांबरा के नाम भजन संध्या हुई। पुष्प वर्षा के बीच श्रद्धालु जमकर झूमे। माता के जयघोष से यमुना तट गुंजायमान रहा। यमुना किनारे प्राचीन 11 रूद्रेश्वर महादेव मंदिर परिसर में माता पीतांबरा धाम मंदिर पर प्रत्येक शनिवार व मंगलवार को काफी श्रद्धालु पहुंचते हैं। मंदिर के पुजारी पंडित अजय दुबे व पंडित कार्तिकेय दुबे ने माता पीतांबरा का पूजन किया। भजन गायक विष्णु विश्वकर्मा और गुड्डू भारद्वाज की टीम ने भजन पेश किए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...