चक्रधरपुर, मार्च 30 -- चक्रधरपुर। मनोहरपुर के गोपीपुर गांव में गोपेश्वर महादेव मंदिर के समीप स्थित माता पार्वती मंदिर का तीसरा वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि पर माता के मंदिर का वार्षिकोत्सव मनाया जाता है। इस मौके पर पुरोहित अखिलेश्वर पाण्डेय के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं और युवतियों ने उपवास रखकर कोयल नदी से घट भर कर मंदिर में स्थापित किया। इसके बाद पुरोहित द्वारा विधिवत पूजा अर्चना की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...