कन्नौज, मई 12 -- कस्बा सिकंदरपुर के सुप्रसिद्ध माता पहाड़मती मेले का शुभारंभ इस वर्ष भी पूरे भव्यता और धार्मिक उत्साह के साथ किया गया। मेले के उद्घाटन अवसर पर क्षेत्र में भक्तिमय माहौल देखने को मिला और बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए पहुंचे। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व अध्यक्ष रजनीकांत दुबे ने माता रानी की पूजा-अर्चना कर फीता काटकर किया। उद्घाटन के बाद रजनीकांत दुबे ने मेला परिसर का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने झूलों का आनंद लिया और भीषण गर्मी के बीच आइसक्रीम का लुत्फ भी उठाया। मेले में रंग-बिरंगी दुकानों, झूलों और आकर्षक सजावट ने लोगों का मन मोह लिया। यह भी पढ़ें- नौचंदी मेले का भव्य शुभारंभ आज मुख्य द्वार को रंगीन लाइटों और झालरों से विशेष रूप से सजाया गया है, जिससे मेले की सुंदरता और बढ़ गई है। भीड...