माता देवी का दर्शन कर लौटे श्रद्धालुओं को किया गया सम्मानित
रांची, मार्च 31 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। मुरी रेलवे स्टेशन में पदस्थापित महिला रेलकर्मी एलिजाबेथ ने मंगलवार को वैष्णो माता देवी का दर्शन कर लौटे श्रद्धालुओं का पैर धो और अंग वस्त्र देकर किया सम्मानित। ये श्रद्धालु जय माता दी ग्रुप के माध्यम से पिछले 15 वर्षों से माता दर्शन के लिए जाते हैं। एलिजाबेथ पिछले कई वर्षों से माता जी के दर्शन कर लौटे श्रद्धालुओं का पैर धोकर सम्मानित कर रहीं हैं। पुरोहित गुड्डू मिश्रा ने कहा कि वैष्णो देवी जैसी पवित्र यात्रा से लौटे भक्तों के पैर धोना उनके द्वारा लाई गई दैवीय ऊर्जा के प्रति सम्मान प्रकट करता है। इस मौके पर पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष चितरंजन महतो, राहुल उर्फ चिन्टू साव, संतोष साव, कार्तिक कोइरी, वीरेन कोइरी, रंजना देवी आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.