बांका, मार्च 29 -- पंजवारा(बांका),निज प्रतिनिधि। माता दुर्गा की आराधना का नौ दिवसीय चैती नवरात्र शनिवार को कलश विसर्जन के साथ समाप्त हो गया। इस मौके पर पंजवारा बाजार के संकटमोचन धाम परिसर स्थित एकमात्र चैती दुर्गा मंदिर परिसर में दशमी तिथि पर सुबह से ही पूजन दर्शन के लिए श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था।महिला श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा की प्रतिमा का विधिपूर्वक पूजा कर उन्हें खोईचा के साथ विदाई दी एवं परिवार के सुख समृद्धि की कामना की।वहीं संध्याकाल में मंदिर के पुजारी एवं यजमान ने विधिपूर्वक कलश का विसर्जन चीर नदी के तट पर किया।पूजा समिति से जुड़े सदस्य विनय भगत ने बताया कि मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन एकादशी तिथि को रविवार को किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...