हल्द्वानी, मार्च 10 -- नैनीताल। माता जिया रानी महिला अध्ययन केंद्र में आयोजित महिला दिवस पखवाड़ा के तहत तीसरे दिन भी विभिन्न गतिविधियां जारी रहीं। इस अवसर पर छात्राओं के लिए हस्तशिल्प कार्यशाला का आयोजन किया गया। मंगलवार को आयोजित कार्यशाला में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने छात्राओं को रंगवाली पिछौड़ा तथा उत्तराखंड की पारंपरिक ऐपन कला का प्रशिक्षण दिया। कार्यशाला में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पारंपरिक हस्तशिल्प की बारीकियां सीखीं। महिला अध्ययन केंद्र की संचालक किरन तिवारी ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 8 से 14 मार्च तक महिला पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इस दौरान छात्राओं के लिए विभिन्न जागरूकता और प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पखवाड़े के अंतर्गत पॉश अवेयरनेस प्रोग्राम, मॉडर्न लाइफस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.