रांची, अप्रैल 10 -- रांची, वरीय संवाददाता। झारखंड मैथिली मंच के तत्वावधान में शुक्रवार को महाकवि विद्यापति की प्रतिमा पर श्रद्धापूर्वक माल्यार्पण के साथ तीन दिवसीय विद्यापति स्मृति पर्व समारोह का शुभारंभ हुआ। हरमू स्थित विद्यापति दलान से पैदल मार्च करते हुए समाज के लोग मेन रोड पहुंचे, जहां महाकवि की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। इसके पश्चात विद्यापति दलान में वैचारिक और साहित्यिक समागम हुआ, जो तीन प्रमुख सत्रों-उद्घाटन, साहित्यिक परिचर्चा और कवि गोष्ठी में संपन्न हुआ। समारोह का विधिवत उद्घाटन विद्यानाथ झा विदित, डॉ. परवेज हसन और प्रमोद कुमार झा सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने किया। इस अवसर पर मंच के अध्यक्ष विनय कुमार झा, महासचिव जयंत कुमार झा और अरुण कुमार झा विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मिथिला की समृद्ध ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.