लातेहार, अप्रैल 4 -- महुआडांड़ प्रतिनिधि। प्रखंड के चटकपुर गांव में माता चंद्रघंटा मंदिर का 11वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। तीन दिवसीय यज्ञ और धार्मिक अनुष्ठान के बाद पूर्णाहुति के साथ स्थापना दिवस का समापन हुआ। श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया और प्रसाद ग्रहण किया। स्थानीय ग्रामीण महिलाएं, पुरुष और बच्चियां गाजे-बाजे व भक्ति गीतों के साथ कलश यात्रा निकालते हुए पूरे चटकपुर गांव का नगर भ्रमण कर यज्ञशाला पहुंचीं, जहां विधिवत कलश स्थापना की गई।इ स अवसर पर पश्चिमी हिंदू महासभा के अध्यक्ष रामदत प्रसाद ने कहा कि माता चंद्रघंटा की पूजा-अर्चना से साधकों को सिद्धि-निधि, यश, आयु तथा रोग से मुक्ति मिलती है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से आह्वान किया कि वे माता चंद्रघंटा की पूजा-अर्चना करें और अपने जीवन को सुखी बनाएं। यज्ञ में श्रीकोट स्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.