उन्नाव, अप्रैल 1 -- सफीपुर। क्षेत्र के किशनपुर टडवा गांव में आस्था और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला, जहां माता गार्गी का वार्षिक पूजन कार्यक्रम विधि-विधान और भव्यता के साथ संपन्न हुआ। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। कार्यक्रम की शुरुआत कलश स्थापना और वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हुई। आचार्य संतोष कुमार मिश्रा ने विधिवत पूजन संपन्न कराया। इसके पश्चात हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आहुति देकर सुख-समृद्धि की कामना की। दिनभर चले धार्मिक अनुष्ठानों के बाद रात्रि में भव्य नाट्य मंचन का आयोजन किया गया। कलाकारों के जीवंत अभिनय ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। देर रात तक तालियों की गूंज और उत्साहपूर्ण माहौल बना रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...