मुरादाबाद, मार्च 13 -- कपूर कंपनी स्थित हुल्का मंदिर में चल रहा बसौड़ा मेला जारी है। शुक्रवार सुबह ही श्रद्धालुओं ने पहुंचकर माता शीतला के दर्शन किए। महंत बीएन गोस्वामी ने मोर पंखी से श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। इसके बाद मंदिर परिसर में ही बैठक की बासी भोजन का प्रसाद ग्रहण किया। व्यवस्था में नवीन गोस्वामी, आदर्श, अतुल जौहरी,विकास गोस्वामी,ऊषा गोस्वामी आदि रहे।क

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...