हाथरस, सितम्बर 21 -- हाथरस। शहर के रामलीला मैदान में चल रहे रामलीला महोत्सव में शनिवार की सुबह कृष्ण लीला में गोकुल में पुरोहित पाण्डेय का आगमन हुआ। रात में रामलीला में दशरथ कैकई संवाद लीला का मंचन श्रीधाम वृंदावन की मंडली के कलाकारेां ने लीलाओं का मंचन किया। देर रात तक महोत्सव में श्रध्दालुओं को खासी भीड़ रही। श्रीधाम वृंदवन राधा दामोदर मंडली के कलाकारों के द्वारा गोकुल में कुल पुरोहित पाण्डेय का आगमन हुआ। माता यशोदा ने पुरोहित जी से भोजन करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि वह स्वयं भोजन बनाते हैं। इसके बाद पुरोहित जी यमुना स्नान कर भोजन तैयार करते हैं। वह प्रसाद बनाने के बाद कहते हैं आओ नारायण भोग लगााओ इसी के साथ भगवान घुटनों के बल चलते प्रसाद को झूठा करते हैं। इस पर पुरोहित पाण्डेय जी नाराज हो गए। माता यशोदा ने विनम्र निवेदन किया। इसके ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.