रामगढ़, मार्च 19 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि: धार्मिक आस्था और भक्ति के पावन पर्व वासंती चैत्र नवरात्र के अवसर पर गुरुवार को रामगढ़ शहर पूरी तरह भक्तिमय माहौल में डूब गया। शहर के विभिन्न देवी मंदिरों में विधि-विधान के साथ नवरात्र अनुष्ठान का शुभारंभ हुआ। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी और पूरा वातावरण "जय माता दी" के जयकारों से गूंज उठा। झंडा चौक स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर, मेन रोड स्थित माता विध्नेश्वरी देवी मंदिर, गोलपार स्थित माता अन्नपूर्णा देवी मंदिर, बंजारी देवी मंदिर और टायरमोड़ स्थित महामाया मायाटूंगरी देवी मंदिर समेत अन्य मंदिरों में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विशेष पूजा-अर्चना की गई। सभी मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई, जो नवरात्र के समापन तक जारी र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.