अलीगढ़, मार्च 21 -- अलीगढ़, संवाददाता। नवरात्र के दूसरे दिन सारसौल स्थित सिद्धपीठ साई मंदिर में भजन संध्या आयोजित की गई। मौसम खराब होने के बावजूद श्रद्धालु माता रानी के दर्शन के लिए मंदिर पहुंचे। सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। शाम के समय मंदिर का माहौल और अधिक भक्तिमय हो गया। महिला मंडल द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया गया। भजनों की मधुर प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया और पूरा वातावरण जयकारों से गूंज उठा। देर रात तक श्रद्धालु भक्ति रस में डूबे रहे और माता रानी का गुणगान करते रहे। इस मौके पर धर्म प्रकाश अग्रवाल, सीमा गर्ग, मंजू गर्ग, सुधा, पल्लवी चौधरी, निशा, लक्ष्मी, डोली, मीना आदि मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...