माता के निधन के बाद नेत्रदान, दो लोगों को मिली नई रोशनी
सहारनपुर, जून 4 -- गंगोह। एक परिवार ने शोक की घड़ी में मानवता की मिसाल पेश करते हुए नेत्रदान कर दो जरूरतमंद लोगों के जीवन में उजाला लाने का कार्य किया। व्यापारी सुनील एरन ने अपनी 80 वर्षीय माता विद्या देवी के निधन के बाद उनके नेत्र दान कराए। विशेषज्ञ चिकित्सकीय टीम की मौजूदगी में नेत्रदान की प्रक्रिया पूरी कराई गई। इससे दो नेत्रहीनों को दृष्टि मिलने का रास्ता खुला है। शिखा, सीमान्त, अंकिता, हर्षुल, प्रणव, ममता, मनीषी, अमित गर्ग, अरविंद बिट्टू ने परिवार के इस निर्णय की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक कदम बताया। यह भी पढ़ें- माता के निधन के बाद नेत्रदान, दो लोगों को मिली नई रोशनी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.