हमीरपुर, मार्च 27 -- हमीरपुर, संवाददाता। नवरात्र के अंतिम दिन देवी मंदिरों में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से लेकर देर शाम तक मंदिर में दर्शन व पूजन को भक्तों का तांता लगा रहा। इसके साथ ही कन्या भोज का दौर भी चलता रहा। शाम को हाथी दरबाजा से मां काली का विमान निकाला गया। जिसे नगर भ्रमण के बाद वापस ले जाया गया। चैत्र नवरात्र के अंतिम दिन नौ दिनों से व्रत रखे भक्तों ने माता का पूजन के बाद व्रत का पारण किया। इसके साथ ही सुबह से लेकर देर शाम तक चौरा देवी मंदिर परिसर में माता के दर्शन व पूजन को भक्तों की भीड़ उमड़ती रही। उधर घरों में बोये गए जवारे महिलाएं सिर पर रखकर मंगल गीत गाते हुए निकली। इस दौरान देवी भक्तों ने सांगों का प्रदर्शन कर लोगों को अंचभित कर दिया।उधर हाथी दरबाजा मुहाल से मां काली का विमान निकाला गया। जिसमें कन्याएं विभिन्न देवियो...