हमीरपुर, मार्च 22 -- राठ, संवाददाता। चैत्र नवरात्र की चतुर्थी पर देवी भक्तों ने माता के चतुर्थ स्वरूप कूष्मांडा का विधि-विधान के साथ पूजन-अर्चन किया। कस्बे के मरही माता मंदिर में सुबह से देवी मां के दर्शन व पूजन को भक्तों की भीड़ उमड़ती रही। इस दौरान कन्या भोज का भी आयोजन किया गया। कस्बे के मरही माता मंदिर में सुबह से ही भक्तों की भीड़ लगी। इस दौरान देवी भक्त जय माता दी के जयकारा लगाते हुए दर्शन पूजन को मंदिर पहुंचे। मंदिर में भक्तों की भीड़ बढ़ती देख पुजारी ने लाइन से देवी मां के दर्शन कराये ताकि किसी प्रकार की कोई अव्यवस्था ना होने पाए। इसके साथ ही शीतला देवी मंदिर, बाघराजन देवी मंदिर, संतोषी माता मंदिर, शक्ति मंदिर में दर्शन व पूजन को भक्तों का तांता लगा रहा। इस दौरान भक्तों ने देवी मां को नारियल व चुनरी अर्पित करने के साथ ही पान-बताशा-लौग-...