बिजनौर, मार्च 23 -- नजीबाबाद। चैत्र नवरात्र शुक्ल पक्ष की चतुर्थी पर मां दुर्गा के चतुर्थ स्वरूप कूष्मांडा की आराधना करने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मंदिरों में उमड़ पड़ी। रविवार को चैत्र शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को आदि शक्ति के चतुर्थ स्वरूप मा कूष्मांडा की पूजा अर्चना करने के लिये संतोषी माता मंदिर, महाकाली मंदिर, टीला स्थित नजीबाबाद में महिलाओं व पुरुषों की भारी भीड़ रही। पूजा के सामग्री से सजी थालियां हाथों में उठाए श्रद्धालुओं की टोलिया सुबह से ही मंदिरों की ओर उमड़ने लगी। मंदिरों और घरों में मां के भक्तों नें विधि विधान के साथ पूजा -र्चना की। नवरात्र पर्व पर नगर के विभिन्न मंदिरों से गूंज रहे मां के भजनों और जय जयकार से नगर का माहौल भक्तिमय हो गया। महिलाओं ने माता को प्रसन्न करने के लिए खीर का भोग लगाया। व्रत रखकर देवी मां की अराधना की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.