शामली, मार्च 1 -- कस्बे के बाइपास मार्ग निकट स्थित माता के टीले पर स्थित बड़ी माता मंदिर पर भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे से पूर्व माता मंदिर में विधि-विधान से पूजा व यज्ञ कराया गया। रविवार को कस्बे के बाईपास मार्ग के निकट माता के टीले पर स्थित बड़ी माता मंदिर पर भंडारा आयोजित किया गया। जिसमें प्रातः में विधि विधान से माता की मूर्ति का गंगाजल से महाभिषेक किया गया। माता की दिव्य भव्य श्रृंगार कर भोग लगाया गया। मंदिर परिसर में पंडित कन्हैया शर्मा द्वारा विधि-विधान से यज्ञ कराया गया। हवन यज्ञ में पवन कोरी, अमित नरवाल, डा. बिट्टू कोरी आदि ने सामूहिक रूप से यज्ञ में आहुति दी। सभी भक्तों ने माता की महिमा का गुणगान कर मां का आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद मंदिर परिसर पर भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें कस्बे से काफी संख्या में श्रद्धालु ने पहुंचकर ...