बुलंदशहर, जून 8 -- गुलावठी मार्ग स्थित बुर्जों वाली चामुंडा माता मंदिर पर बाल युवा संगठन के तत्वावधान में आयोजित माता चामुंडा देवी का 20वां विशाल जागरण श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के के साथ संपन्न हुआ। पूरी रात चले इस धार्मिक आयोजन में हजारों श्रद्धालुओं ने माता रानी के दरबार में हाजिरी लगाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। भजन-कीर्तन, मनमोहक झांकियों और जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ समाजसेवी हरेंद्र राठी ने माता रानी की ज्योति प्रज्वलित कर किया। उन्होंने 51 हजार रुपये का अनुदान भी दिया। जागरण में कुमार म्यूजिक ग्रुप के साथ उज्जैन से अक्षिता राजपूत, कानपुर से सूर्यवंश सूर्य पांडेय तथा आगरा से संजय काला और रोहित लाडला ने माता रानी के भजनों की भावपूर्ण प्रस्तुतियां दीं। कलाकारों ने जब, मेरे घर के आगे मां त...