माता के जयकारों से गूंजा चिल्कीपुर गांव
बिहारशरीफ, मई 8 -- फोटो : रहुई यात्रा-रहुई के चिल्कीपुर गांव में शुक्रवार को कलश शोभा यात्रा में शामिल महिलाएं। रहुई, निज संवाददाता। प्रखंड के चिल्कीपुर गांव के देवी स्थान में शनिवार से 24 घंटे के अखंड-कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। इससे पहले शुक्रवार को कलश शोभा यात्रा निकाली गयी। माता के जयकारों से गांव गूंज उठा। यात्रा में शामिल 151 महिलाओं व कन्याओं ने माथे पर कलश रखकर गांव का भ्रमण किया। सुनील कुमार सिंह ने बताया कि स्व. विजय सिंह स्मारक के पास बने छठ घाट पर कलश में जल भरा गया। इसके बाद श्रद्धालु, बजरंगबली मंदिर मार्ग, मथुरापुर और चिल्कीपुर गांव का भ्रमण करते देवी स्थान पहुंचें। यहां कलश की स्थापना की गयी। यात्रा में सन्नी कुमार, नंदा कुमार, संजय सिंह, विराट कुमार, आस्था सिंह, राजीव कुमार सिंह, हिमांशु कुमार सिंह, रंजन कुमार, पिंटू कुमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.