भागलपुर, मार्च 23 -- चैत नवरात्रि के चौथे दिन मां कूष्मांडा की पूजा विधि-विधान के साथ की गई। सुबह से ही पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी थी। शुभ बेला में भक्तों ने मां की पूजा कर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। संध्या आरती को लेकर देर शाम तक चैती दुर्गा मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। मूर्तिकार प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में लगे हैं, जबकि पूजा समिति मंदिर की सजावट में जुटी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...